भगवानपुर स्थित आरo ओo जीo डिग्री कॉलेज एवं आरo एनo आईo पब्लिक स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 78वां स्वतंत्रता दिवस बडे हर्ष साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक महोदय मनोज अग्रवाल , महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार , आरo एनo आईo के प्रधानाचार्य समस्त स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक महोदय मनोज अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं आराधना की गयी। कार्यक्रम में छात्राओं एवं पब्लिक स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गयी जिसने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रोग्राम कराये गए । प्रबंधक महोदय ने छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज से सम्बंधित बातें साझा करते हुए एक पेड माँ के नाम लगाने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया

जिसमें पर्यावरण संरक्षण बहुत सुन्दर सन्देश छिपा हुआ है। समाज को एकत्रित होकर चलने का सन्देश दिया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार , कार्यक्रम अधिकारी डॉo अनिता कौशिक,शिप्रा गौतम,ऋतु सैनी, मांगेराम , मुरली ,शबनम मलिक,सुदिक्षा चौधरी, आशा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत