हरिद्वार /भगवानपुर:-15 अगस्त के मौके पर जनपद के सात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी को सराहनीय कार्य के लिए विशिष्ट सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजा जाएगा समारोह स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर होगा।
जनपद हरिद्वार के सात पुलिस कर्मचारी होंगे सम्मानित, हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने सभी पुलिस कर्मचारियों को शुभकामना दी है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है जिसमें जनपद हरिद्वार से उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को नामित किया गया है।

*विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह…*
क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर
निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी
निरीक्षक ऐश्वर्या पाल
उप निरीक्षक प्रमोद कुमार
उप निरीक्षक दिलबर नेगी
आरक्षी हरवीर सिंह रावत
सुशील रावत- निरीक्षक यातायात
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा इन सभी पुलिस अधिकारियों के गर्व से चौडे सीने में मेडल पहनाया जाएगा, जनपद हरिद्वार पुलिस के लिए भी गर्व की बात है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत