रुड़की। ज्योतिष गुरुकुलम् पुरानी तहसील में शिव महापुराण की पूर्णाहुति पर राष्ट्र कल्याण के लिए भगवान शंकर का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया,जिसमें 108 लीटर गंगा जल से भगवान शंकर का अभिषेक किया गया। कथा व्यास आचार्य रमेश जी महाराज ने कहा कि भगवान शंकर रुद्राभिषेक से अति प्रसन्न होते हैं।उन्होंने कहा कि भगवान देवाधिदेव महादेव की कृपा से अकाल मृत्यु का हरण होता है और संकट दूर होते हैं।मानसिक बीमारियां भी दूर होती हैं।राष्ट्र का कल्याण होता है तथा प्राकृतिक आपदाओं का निवारण होता है।उन्होंने कहा कि सबका मंगल ही मंगल होता है।देवाधिदेव महादेव रुद्राभिषेक से अति प्रसन्न हो भक्तों का कल्याण करते हैं।श्रीशिव पुराण सुनने से भगवान शंकर का अभिषेक करने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है।उन्होंने कहा कि कलयुग में संकट है,बीमारियां हैं,

अकाल मृत्यु हो रही हैं।प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं।उन सबका निवारण भगवान शिव की पूजा से हो जाता है,जो भक्त निरंतर शिव की आराधना करते हैं।शिवजी का अभिषेक करते हैं,विशेष कर गंगाजल से उसकी समस्याओं का समाधान हो जाता है।आज ज्योतिष गुरुकुलम् में विशेष रूप से पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया गया और 108 लीटर गंगाजल,दूध,दही,शहद,घी,पंचामृत से गन्ने के रस से,आम के रस से भगवान शंकर का राष्ट्र कल्याण के लिए अभिषेक किया गया।सभी भक्तों ने पूजा में भाग लिया।शिव पुराण की पूर्णाहुति करते हुए आचार्य रमेश जी महाराज ने कहा कि कलयुग में शिव पुराण सुनने मात्र से भक्तों का कल्याण होता है।पुराणों में जीवन जीने की दान की महिमा,भक्ति की महिमा,ज्ञान की महिमा,कर्म की महिमा लिखी हुई है।हमें निरंतर पुराणों का अध्ययन करना चाहिए और अपने युवा पीढ़ी को भी सुननी चाहिए,जिससे वे संस्कार वान और अच्छे नागरिक बन पाए।कथा में राधा भटनागर,चित्रा गोयल,सुलक्षणा सेमवाल,अदिति सेमवाल,पूजा वर्मा, मोनिका,अमित,गौरव वर्मा,समाजसेवी सौरभ भूषण शर्मा,पं०सतीश शर्मा,संजीव शास्त्री,प्रकाश शास्त्री, इंद्रमणि सेमवाल आदि भक्तजन मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत