लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है। इस चुनाव में बसपा भी हिस्सा लेगी। पार्टी की बैठक में मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। लंबे समय के बाद मायावती विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही हैं। सूत्रों की माने तो 10 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से संबंधित दो सीटों पर बसपा ने उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल कर दिए हैं। बाकी 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जा रहा है।
*आइए जाने इन सीटों के बारे में*
*कटेहरी विधानसभाः* लालजी वर्मा यहां से एमएलए थे। उन्होने अंबेडकर नगर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। कटेहरी सीट पर 2012 में सपा और 2017 में बसपा को जीत मिली थी। लालजी वर्मा यूपी चुनाव 2022 में निषाद पार्टी को इस सीट पर हराने में कामयाब हुए थे।

*करहल विधानसभाः* मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक थे। कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया। इसके बाद यह सीट खाली हो गई है।
*मिल्कीपुर विधासभाः* अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट से सपा के सीनियर नेता अवधेश प्रसाद एमएलए थे। फैजाबाद से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर ब्राह्मणों और दलितों का वर्चस्व है।
*मीरापुर विधानसभाः* मीरापुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक दल के चंदन चौहान एमएलए थे। उनके सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। 2012 में यह सीट बसपा और 2017 में बीजेपी ने जीती थी। इस सीट पर जाट और मुसलमानों का अच्छा प्रभाव है।
*गाजियाबाद लोकसभाः* गाजियाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के अतुल गर्ग विधायक थे। गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत दर्ज कर वे संसद पहुंच चुके हैं। इसके बाद ये सीट खाली हुई है। 2012 में यह सीट बसपा और 2017 में भाजपा ने जीती थी।
*मझावां विधानसभाः* मझावां विधानसभा सीट पर निषाद पार्टी का कब्जा था। विनोद कुमार बिंद यहां से विधायक थे। विनोद कुमार बिंद के भदोही सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हुई है। 2012 में यह सीट बसपा और 2017 में भाजपा ने जीती थी। यहां बीजेपी मजबूत मानी जाती है।
*खैर विधानसभाः* अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अनूप सिंह लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। वह हाथरस से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 2012 में यह सीट रालोद और 2017 में बीजेपी ने जीती थी। इस सीट पर जाट, ब्राह्मण, दलित और मुसलमानों का अच्छा प्रभाव है।
*फूलपुर विधानसभाः* फूलपुर विधासभा सीट से विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज संसद पहुच चुके हैं। इसके बाद यह सीट खाली हुई थी। 2012 में यह सीट सपा और 2017 में बीजेपी ने जीती थी। इस सीट पर यादव और दलितों का अच्छा प्रभाव है।
*कुंदरकी विधानसभाः* कुंदरकी विधानसभा सीट से जिया उर रहमान बर्क विधायक थे। वह संभल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद यह सीट खाली हो गई है। इसे सपा की मजबूत सीट माना जाता है। सपा इस सीट पर 2012, 2017 और 2022 चुनाव में जीत दर्ज की।
*सीसामऊ विधानसभाः* सीसामऊ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। यहां से सपा विधायक इरफान सोलंकी को कोर्ट ने दोषी करोर किया। सजा के ऐलान के बाद जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनकी विधायकी चली गई है। इसे सपा की बहुत मजबूत सीट माना जाता है। इस बीच इस बात को इग्नोर नही किया जा सकता है कि बसपा के परंपरागत मतों में सेंध लगाने की चन्द्रशेखर रावण की अच्छी तैयारी है। वक्त बतायेगा कि बसपा अपने मतदाताओं को संजोकर रखने में कामयाब रहती है या फिर चन्द्रशेखर रावण इसमे सेंध लगाने में सफल होंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत