रुड़की।बीएसएम चौक स्थित संत निरंकारी मिशन,रुड़की ब्रांच में रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

जनकल्याण हेतु सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजापिता रमित के आशीर्वाद तथा उनके दिव्य मार्गदर्शन में रुड़की ब्रांच में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया,जिसमें भक्तों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया।रक्त संग्रहित करने हेतु सिविल अस्पताल रुडकी की ब्लड बैंक की टीम भी वहां पहुंची।इस रक्तदान से पूर्व एक जागरूकता रैली नगर में निकाली गई,जिसमें नगर वासियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा अन्य सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया गया।रक्तदान में 250 के लगभग रजिस्ट्रेशन हुए,जिसमें 161 यूनिट रक्तदान कर्ताओं से ब्लड एकत्रित किया गया।

रक्तदान शिविर में पहुंचे एसडीएम रुड़की ने सम्मिलित होकर सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया तथा उन्हें सर्टिफिकेट भेंट किये ।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत