रुड़की।पुरानी तहसील स्थित ज्योतिष गुरुकुलम् में शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर कथाव्यास आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा कि माता-पिता की पूजा करके पृथ्वी परिक्रमा जनित फल प्राप्त होता है।कथा में गणेश जी के विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव ने अपने दोनों पुत्रों गणेश व कार्तिकए से कहा कि तुम दोनों में से जो पृथ्वी की परिक्रमा कर पहले वापस आजाएगा,उसका विवाह पहले करेंगे।

कार्तिकेय ने परिक्रमा करने के लिए शीघ्र प्रस्थान किया,परंतु गणेश जी ने भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा की और कहा माता-पिता ही उनकी दुनिया है और उनके लिए पृथ्वी की परिक्रमा उनके लिए पूरी हो गई।कई शास्त्रों में ये वर्णन है कि जो पुत्र अपने माता-पिता की परिक्रमा कर लेगा उसको पृथ्वी परिक्रमा जनित फल प्राप्त होगा,जो पुत्र अपने माता-पिता को छोड़ कर तीर्थ यात्रा करता है।उन्हें कष्ट देता है वह पाप का भागी हो जाता है।भगवान शिव उन भक्तों से अत्यंत प्रसन्न होते हैं,जो अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं।परिक्रमा के पश्चात गणेश जी का विवाह रिद्धि-सिद्धि नामक कन्या से हो गया था।

कलयुग में भक्तों को भगवान की अराधना के साथ-साथ अपने माता-पिता का सम्मान भी करना चाहिए।कथा में समाजसेविका श्रीमती रश्मि चौधरी,आदित्य शर्मा,अदिती सेमवाल,संजीव शास्त्री,प्रकाश शास्त्री,इमरान देशभक्त मीडिया प्रभारी,रेनू सैनी,सुलक्ष्ण सेमवाल, गौरव वर्मा,राधा भटनागर व चित्रा गोयल आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत