रुड़की(हरिद्वार)।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल को माननीय न्यायालय ने बड़ी राहत दी है।निर्वतमान मेयर गौरव गोयल के खिलाफ दर्ज केस में वादी की आपत्तियों को खारिज करते हुए कोर्ट ने अंतिम रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है,जैसा कि रुड़की के राजपूताना निवासी सुबोध गुप्ता (मथुरा भवन वाले) ने निवर्तमान मेयर गौरव गोयल पर एक मुकद्दमा दर्ज कराया था,जिसमें आरोप लगाया गया था कि निवर्तमान मेयर गौरव गोयल की ओर से लीज संपत्ति नवीकरण कराने के नाम पर उनसे पच्चीस लाख रुपए की मांग की गई,साथ ही पुलिस को एक वायस रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई गई थी,

जिस मामले में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की ओर से जांच की गई,जिसमें वॉयस रिकॉर्डिंग समेत अन्य दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत किए गए थे,किन्तु किस मोबाइल से वॉयस रिकॉर्डिंग की गई यह साबित नहीं हो पाया था और न ही आवाज का मिलान हो पाया।उक्त् मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,हरिद्वार अविनाश कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में विचाराधीन है।मामले में अब कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस की अंतिम रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है,साथ ही वादी की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है,जिससे निवर्तमान मेयर गौरव गोयल को बड़ी राहत मिली है।उक्त् मामले को लेकर निवर्तमान मेयर गौरव गोयल का कहना है कि मुझे केवल परेशान करने के लिए झूठा केस मुझ पर दर्ज कराया गया था।इस मामले में सत्यता की जीत हुई है।जनता के सामने जो सत्यता है आ गई है।कुछ षडयंत्रकारियो द्वारा मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जाता रहा और उनको नगर निगम में कार्यकाल के दौरान झूठे मुकद्दमें दर्ज कराए,किंतु माननीय अदालत में ये झूठे मुकद्दमे खारिज हो गए।अब दूध का दूध और पानी का पानी गया है।उन्होंने कहा कि जल्दी ही वे कानूनी सलाह लेकर षड्यंत्रकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही कराएंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत